- Hindi News
- वृद्ध को धोखा देकर बैंक से निकाल लिए सवा लाख रु.
वृद्ध को धोखा देकर बैंक से निकाल लिए सवा लाख रु.
एकवृद्ध के साथ धोखाधड़ी कर उसके बैंक खाते से 1 लाख 23 हजार 500 रुपए निकाल लेने का मामला सामने आया है। घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र की है। मामले की सूचना पर पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार चरईडांड़ निवासी फ्रांसिस तिर्की पिता सामुवेल तिर्की (65) के घर दो अज्ञात व्यक्ति पहुंचे। जिनकी उम्र तकरीबन 27-28 होगी। उन्होंने फ्रांसिस से कहा कि इंटरनेट में तुम्हारे नाम पर एक ट्रेक्टर इनाम में निकला है। जिस पर फ्रांसिस ने उनसे कहा कि उसके पास पहले से ही ट्रेक्टर है, वह ट्रेक्टर लेकर क्या करेगा। इसके बाद आरोपियों ने उसे दूसरी तरह से झांसे में लिया। आरोपियों ने उससे कहा कि इसके एवज में तुम्हे 5.56 लाख रुपए मिल सकते हैं। बातचीत के दौरान ही आरोपियों ने देखा कि फ्रांसिस के घर के सामने साल के दो पेड़ देखे। इसपर आरोपियों ने फ्रांसिस से उसकी खरीदी रसीद दिखाने को कहा। फांसिस ने रसीद नहीं होने की बात कही, तो आरोपियों ने कहा कि इसके लिए राशि जमा करनी पड़ेगी। इसके बाद 6 फरवरी को दोनों आरोपी फ्रांसिस के इलाहाबाद बैंक के खाते से पहले 40 और बाद में 10 हजार रुपए निकाल लिए। जिसमें से डेढ़ हजार उन्होंने फ्रांसिस को दे दिए। इसके बाद जशपुर जाने की बात कहकर चले गए। दूसरे दिन 7 फरवरी को वे फिर फ्रांसिस के पास गए। उन्होंने और पैसे लगने की बात कहकर फ्रांसिस की प|ी के नाम पर दुलदुला स्टेट बैंक से 75 हजार रुपए रुपए निकाल लिए। पैसे निकालने के बाद दोनों आरोपी वहां से चले गए। जिसके बाद वे नहीं लौटे। इधर, जब फ्रांसिस को अपने ठगे जाने का अहसास हुआ था, उसने इसकी रिपोर्ट कुनकुरी थाने में की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 420, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।