पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम से मिलकर बच्चे खुश, लौटे जशपुर

सीएम से मिलकर बच्चे खुश, लौटे जशपुर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{रायपुर में सीएम रमन सिंह से 16 बच्चे मिले।

{ अभिनंदन समारोह में 517 बच्चे हुए शामिल।

भास्करन्यूज | जशपुरनगर

प्लास्टिकसर्जरी के माध्यम से कटे-फटे होंठ एवं तालू की समस्या से मुक्त हुए 16 बच्चे मुख्यमंत्री से मिलने 5 फरवरी को रायपुर गए थे। बच्चे सीएम से मिलकर अपने अभिभावकों के साथ घर लौट आए हैं।

कलेक्टर हिमशिखिर गुप्ता के मार्गदर्शन में सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत राज्य स्तर मंे चयनित अभिनंदन समारोह में कुल 517 बच्चे शामिल। जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत होने के लिए कुल 11 बच्चों का चयन किया गया था। इस समारोह में जशपुर ब्लॉक के 2 बच्चे नितीन तिर्की पिता सुरेश तिर्की एवं कांसाबेल ब्लॉक की कुमारी दिव्या रानी पिता भोजनारायण को मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कार ग्रहण करने का अवसर प्राप्त हुआ।

इस समारोह में सभी बच्चोें को स्कूल बैग किट, स्वेटर एवं टी शर्ट प्रदान किए गए। साथ ही राज्य स्तर से जिलों के चयनित कुल 22 सफलता की कहानियों को लेकर ‘सामर्थ्य-एक पहल’ पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा राज्य स्तरीय समावेशी शिक्षा स्त्रोत केंद्र की घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात के बाद बच्चों को राजधानी के विभिन्न स्थानों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। जिसमें प्रमुखतः पुरखाती मुक्तांगन था। जिसमें राज्य के सभी जिलों मंें प्रचलित संस्कृतियों का अनूठा संग्रह है। इसके बाद बच्चों को बूढ़ा तालाब, सदानी दरबार का भ्रमण कराया गया। उल्लेखनीय है कि कक्षा 3 री के छात्र नितीन तिर्की का हाथ बचपन में जल गया था, जिससे उसकी उंगलियां आपस में चिपक गई थीं, जो आपरेशन के बाद पूरी तरह ठीक हो गई है। इसी तरह दिव्या रानी के तालू में छेद था। जिससे वह पूरी तरह बोल नहीं पाती थी।

ऑपरेशन के बाद वह सामान्य बच्चों की तरह ही बात करने लगी है। जिला परियोजना कार्यालय, राजीव गांधी शिक्षा मिशन में कार्यरत श्रीमती दीपा गुप्ता दल प्रभारी एवं मनोज साहू, सूर्यकांत तिवारी, ज्योति साहू एवं डोमार सिंह निषाद ने सभी बच्चों को विशेष ध्यान रखा गया। मुख्यमंत्री से मिलने वाले बच्चों में आलम मिज, सरिता यादव, करीम खान, सलिनता टोप्पो, सुकांता प्रधान, सोनम तिर्की, सुनील कुमार तिर्की, आकश तिर्की, उत्तम साय, नंदनी, आनंद दास, धनेश्वर सिंह, मीना पैंकरा शामिल थीं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डीईओ संजय गुप्ता एवं सहायक कार्यक्रम समन्वयक वित्त शशिकांत सिंह का योगदान रहा।

राजधानी में भ्रमण के दौरान शामिल बच्चे शिक्षक।

मुख्यमंत्री से मिलते बच्चे।