पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नृत्य नाटिका में नौनिहालों की जबरदस्त प्रस्तुति ने मोहे मन

नृत्य नाटिका में नौनिहालों की जबरदस्त प्रस्तुति ने मोहे मन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यहांके सरस्वती शिशु मंदिर, प्रेरणा भवन के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मातृ सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। खासकर नौनिहालों द्वारा प्रस्तुत नृत्य नाटिका ने सभी का मन मोह लिया।

इस मौके पर महिलाओं के लिए गोष्ठि एवं खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती नीलम वर्मा थीं। अध्यक्षता श्रीमती शशि जैन कर रहीं थीं। मातृ सम्मेलन के अवसर पर प्राथमिक कक्षा के बच्चों ने एक से बढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। अवंतिका एवं साथियों ने गणपति वंदना कर भक्तिरस घोला। वहीं मीतू एवं साथियों ने ‘यूं ही गुनगुनाएंगे गीत’ में सामूहिक कर खूब तालियां बटोरीं। ‘राम जी की निकली सवारी’ गीत पर योगेंद्र एंव साथियों ने खूब धमाल मचाया। इसी प्रकार सुनैना एवं साथी, प्रीति गुप्ता, चारूलता ने भी गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किए। ‘हर बात को भूलो’ नृत्य नाटिका का मंचन भी नौनिहालों ने किया। जिसने खूब वाहवाही लूटी। इस अवसर पर महिलाओं के लिए भी खेल का आयोजन किया गया था, जिसमें माला बनाओ, प्रश्न मंच प्रतियोगिता सहित अन्य में उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इससे पूर्व मातृ सम्मेलन का शुभारंभ प्रेरणा भवन में मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि श्रीमती नीलम वर्मा ने कहा कि माताओं को अपने विचार और अपनी समस्याओं को लेकर आपस में चर्चा करनी चाहिए। माताएं बच्चों से रोज होमवर्क को लेकर सवाल करती हैं और अपने व्यवहार के वैज्ञानिक, मनोवैज्ञानिक पक्ष को समझने का कभी प्रयास नहीं करती हैं, जो दुखद है। श्रीमती वर्मा ने कहा कि बच्चों से होमवर्क हुआ या नहीं पूछने से पहले उनकी परेशानियों को पूछें। बच्चों को समस्या को जब तक हम नहीं समझेंगे तब तक बच्चों के मस्तिष्क का सही विकास संभव नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं श्रीमती जैन ने कहा कि आज जिस तरह से शिक्षा का व्यवसायीकरण हो रहा है, यह दुखद है। सरस्वति शिशु मंदिर में शिक्षा के साथ संस्कार सीखने को मिलता है। व्यवस्थापक मंगरा राम महतो ने बताया कि संस्था के द्वारा बच्चों के साथ पूरे परिवार को जोड़ने का प्रयास है, जिससे माताएं सहित अभिभावक अपने बच्चों की गतिविधियों से सीधे रूबरू हों और यहां आकर सीधे संवाद कर सकें।



इस अवसर पर संस्था के सह व्यवस्थापक वासुदेव राम यादव, सदस्य राम लाल महतो, जिला समन्वयक सालिक राम, प्राचार्य लालमणी चंद्रा, प्रधानाचार्य रामानंनदन राम, श्रीमती ललिता शर्मा, नरेंद्र सिंह, अनुमेहा गुप्ता, भगवती चंद्रा, नवल किशोर सिंह, राजो जाड़ी, नीतू गुप्ता सहित अन्य शिक्षक एवं आचार्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोग

कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र

आयोजन