- Hindi News
- रोड निर्माण दुबारा शुरू कराने एसडीएम से मिले स्टूडेंट्स
रोड निर्माण दुबारा शुरू कराने एसडीएम से मिले स्टूडेंट्स
स्थानीयलोयोला महाविद्यालय के छात्र संघ पदाधिकारियों द्वारा एक आवेदन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुनकुरी को देकर महाविद्यालय प्रवेश हेतु निर्माणाधीन मार्ग पर लगी रोक को हटाने की मांग की गई है।
छात्र संघ महासचिव उमंग कुमार हेडा, उपाध्यक्ष टोप्पो विकेश मंगल, सहसचिव अमित चौहान, तृप्ति सिंह, प्राची बंग, रेणुका टोप्पो, केतकी गुप्ता, अरबाज आलम, विजय कुमार, दिलेश्वर राम, जोस्टीन, सद्दाम, अमीन फिरदौसी, आदि छात्रों द्वारा दिए गए आवेदन में निवेदन किया गया है कि आदिवासी क्षेत्र में उच्च शिक्षा देने के कार्य को उत्कृष्टता के साथ सम्पन्न कर रहे इस महाविद्यालय में प्रवेश हेतु मुख्य सड़क से लगा हुआ प्रवेश मार्ग जब निर्माणाधीन था उस समय कुछ लोगों द्वारा निजी स्वार्थ पूर्ति के लिये निर्माण कार्य पर न्यायालय के माध्यम से रोक लगवा दी गई थी। इस मार्ग के अधूरे पड़े रहने के कारण प्रतिदिन सैकड़ो विद्यार्थियों को महाविद्यालय आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिनो पश्चात् ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से महाविद्यालय के सर्वेक्षण हेतु एनएएसी (राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद) की टीम रही है। इस परिषद द्वारा उत्कृष्ट महाविद्यालय का प्रमाण पत्र मिलना जशपुर जिले के लिये गौरव का विषय होगा जिसमें यह अपूर्ण सड़क निर्माण व्यवधान उत्पन्न कर रहा है अतः छात्रों द्वारा महाविद्यालय के विकास एवं छात्र छात्राओं को प्रतिदिन हो रही परेशानियों को देखते हुए इस मार्ग के निर्माण पर लगी रोक को हटाने का निवेदन किया गया है। इस आवेदन की प्रतिलिपि महामहिम राज्यपाल ,मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, जिलाध्यक्ष जशपुर एवं तहसीलदार कुनकुरी को भी दी गई है।
एसडीएम कार्यालय पंहुचे छात्र।