बैंक खातों में जमा होगी स्कॉलरशिप
जशपुरनगर|सत्र 2014-15से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग एवं अल्पसंख्यक के प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्तियां लाभार्थी विद्यार्थियों के बैंक खाते में भुगतान की जाएगी। शासन ने आजाक विभाग के सहायक आयुक्त को बैंक खाते में आधार जुड़वाने का आदेश दिया है। इसके परिपालन में सहायक आयुक्त ने जिले के सभी बीईओ और प्राचार्यों को अध्ययनरत विद्यार्थियों के बैंक खाते खुलवाने एवं आधार कार्ड जुड़वाने के निर्देश दिए हैं।
इसके लिए आवश्यकतानुसार शिविर लगाकर अधिक से अधिक विद्यार्थियों के बैंक खाता खोलने एवं आधार कार्ड बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं।