आरटीआई पर ‘ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स’
जशपुरनगर|सूचना काअधिकार अधिनियम 2005 पर ‘ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स’ कार्यक्रम के लिए भारत सरकार, कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय, नई दिल्ली के सहयोग से छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा, रायपुर में अलग-अलग तीन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। संयुक्त कलेक्टर एवं जिला जनसूचना अधिकारी ने बताया कि 9 से 11 मार्च, 18 से 20 मार्च 24 से 26 मार्च तक प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने वाले अधिकारी ‘जिला रिसोर्स पर्सन’ के रूप में कार्य करेंगे।