- Hindi News
- आत्मघाती गोल से हारकर झारखंड इलेवन स्पर्धा से बाहर
आत्मघाती गोल से हारकर झारखंड इलेवन स्पर्धा से बाहर
दिलीपसिंह जूदेव स्मृति अखिल भारतीय फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को अब तक का सबसे रोमांचक मुकाबला हुआ। झारखंड इलेवन के खिलाड़ी जर्सी नंबर 17 गोविंदा के आत्मघाती गोल से टीम 1-0 से हार गई। विपक्षी टीम जूनियर आर्मी लखनऊ जीत के सिलसिले को बनाए रखते हुए स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गई है।
रणजीता स्टेडियम में पहले सेमीफाइनल को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे हुए थे। मंगलवार साप्ताहिक अवकाश के कारण शहरी दर्शकों की संख्या भी अच्छी-खासी थी। मैच के शुरूआत से ही झारखंड इलेवन जूनियर आर्मी के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप खेल दिखाना शुरू किया। दोनों ही टीमों का आपसी तालमेल शानदार था।
छोटे पासों के जरिए दोनों टीमें पहले हाफ में ही बढ़त लेने का प्रयास कर रहीं थीं। दोनों टीमों को ही गोल करने के एक-दो बेहतरीन मौके भी मिले। पर खिलाड़ी उसे गोल में तब्दील नहीं कर पाए। पहले हाफ तक दोनों ही टीमें 0-0 से बराबरी पर थीं। दूसरे हाफ में भी खेल का रोमांच बना रहा। कभी जूनियर आर्मी के खिलाड़ी दबाव बनाते, तो कभी झारखंड इलेवन के खिलाड़ी विपक्षी गोल पोस्ट पर हमला करते। इसी दौरान जूनियर आर्मी के खिलाड़ी आवेश गुरूंग ने झारखंड इलेवन के गोल पोस्ट पर तेज तर्रार शूट किया। जिसे बचाने के चक्कर में झारखंड इलेवन के खिलाड़ी गोविंदा अपने ही गोल पोस्ट में गोल कर बैठे। यह गलती पूरी टीम को भारी पड़ी। अंत में जूनियर आर्मी लखनऊ ने 1-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
अखिल भारतीय फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को खेले गए मैच।
पुल बी पहला
मैच आज
टूर्नामेंटमें पुल बी का पहला मैच बुधवार को खेला जाएगा। यह मैच रेलवे आसनसोल (प. बंगाल) एवं डायमंड फुटबॉल क्लब टाटा (झारखंड) के बीच दोपहर में खेला जाएगा। मैच के भी रोमांचक होने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे सेमीफाइनल की स्थिति स्पष्ट होगी।
फुटबाल