पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोर्ड परीक्षा से पहले परीक्षा देने का किया अभ्यास

बोर्ड परीक्षा से पहले परीक्षा देने का किया अभ्यास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करन्यूज | जशपुरनगर

कक्षा10 वीं एवं 12 वीं के विद्यार्थियों के खुद के मूल्यांकन एवं गुणात्मक परीक्षण के लिए मंगलवार से प्री-बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई। यह परीक्षा सीबीएसई एवं सीजी बोर्ड दोनों के विद्यार्थियों के लिए है। मंगलवार को जिले के विभिन्न केंद्रों में परीक्षार्थियों ने प्रश्न पत्र हल करने में खूब माथापच्ची की। यह परीक्षा 14 फरवरी तक चलेगी।

बोर्ड परीक्षाओं के पहले 10 वीं 12 वीं के विद्यार्थी अपनी तैयारियों का आंकलन कर सकें, इसके लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा के लिए डीईओ संजय गुप्ता ने प्रश्नपत्रों की सीडी तैयार कर सभी बीईओ को दे दिया था। जिनके माध्यम से प्रश्नपत्र हाई एवं हायरसेकेंडरी स्कूल के प्राचार्यों को वितरित किया गया था। जिसकी फोटो कॉपी कर प्रश्न पत्र तैयार किए गए थे। प्री बोर्ड परीक्षा के विषयवार लिखित उत्तर पुस्तिकाओं के पैकेट परीक्षा समाप्ति के बाद उसी दिन निर्धारित संस्था को मूल्यांकन के लिए सौंपे जाएंगे।

मूल्यांकन केंद्र के प्राचार्य उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 15 फरवरी तक पूरा करेंगे। इस परीक्षा के परिणामों की घोषणा एसएमडीसी पालकों विद्यार्थियों की उपस्थिति में की जाएगी। परीक्षा मूल्यांकन प्रक्रिया की मॉनिटरिंग बीईओ कर रहे हैं।

स्कूल में परीक्षा देते छात्र।