- Hindi News
- ‘आप’ की जीत पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर मनाई खुशियां
‘आप’ की जीत पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर मनाई खुशियां
जशपुरनगर| दिल्लीके विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत से कांसाबेल में पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशियों का इजहार किया। पार्टी के जिला अध्यक्ष रेमिस तिर्की, जिला सदस्य भागवत साय, ब्लाक संयोजक गोपाल पारीक, राम लखन यादव एवं मीडिया प्रभारी ऋषि थवाईत ने इस जीत के लिए अरविंद केजरीवाल सहित पार्टी के सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी है।