- Hindi News
- शिविरों में बनाए जाएंगे किसान क्रेडिट कार्ड
शिविरों में बनाए जाएंगे किसान क्रेडिट कार्ड
जशपुरनगर| कलेक्टरहिम शिखर गुप्ता ने सहकारी समितियों को रबी मौसम के लिए शिविर लगाकर किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। समितियों द्वारा 18 फरवरी से 28 फरवरी तक शिविर लगाया जाएगा। विकासखंड जशपुर के सहकारी समिति गम्हरिया में 18 एवं 25 फरवरी को, दुलदुला के सहकारी समिति में 18 एवं 24 फरवरी को, कुनकुरी के सहकारी समिति में 20 एवं 26 फरवरी को, कांसाबेल के सहकारी समिति में 18 एवं 27 फरवरी को शिविर लगाए जाएंगे।
इसी तरह पत्थलगांव ब्लॉक के सहकारी समिति लुड़ेग में 19 फरवरी को, सहकारी समिति तमता में 20 फरवरी को, सहकारी समिति कोतबा में 26 फरवरी को, सहकारी समिति बागबहार में 25 फरवरी को, बगीचा के सहकारी समिति कुर्रोग में 23 फरवरी को, सहकारी समिति बगीचा में 18 फरवरी को, सहकारी समिति मनोरा में 18 एवं 24 फरवरी को शिविर लगेंगे।
इसी तरह सहकारी समिति सन्ना में 25 फरवरी को, सहकारी समिति पंडरापाठ में 27 फरवरी को, पत्थलगांव के सहकारी समिति किलकिला में 24 फरवरी को, सहकारी समिति पत्थलगांव में 18 फरवरी को, सहकारी समिति घरजियाबधान में 27 फरवरी को एवं विकासखंड फरसाबहार के सहकारी समिति तपकरा में 18 एवं 28 फरवरी को शिविर लगाए जाएंगे।