डोभ में जनसमस्या निवारण शिविर 12 को
जशपुरनगर| विकासखंडबगीचा के ग्राम डोभ में 12 फरवरी को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर हिमशिखर गुप्ता ने जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों को कहा है कि वे शिविर में उपस्थित रहकर अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी आम जनता को दें और ग्रामीण एवं आम जनता से प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण करें।