पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालिका गृह से तीन किशोरी फरार

बालिका गृह से तीन किशोरी फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाइल्डलाइन द्वारा बालिकाओं के संरक्षण के लिए संचालित बालिका गृह से तीन किशोरी फरार हो गई हैं। फरार हुई किशोरियों में एक सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता एवं एक दिल्ली से वापस आई मानव तस्करी की शिकार हुई किशोरी शामिल हैं। किशोरियों के फरार होने की सूचना पर पुलिस इनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना से बालिका गृह के सुरक्षा पर भी सवालिया निशान उठने लगा है कि आखिर ये तीनों किशोरी बालिका गृह से कैसे फरार हाे गई।

सोमवार की सुबह 11.45 बजे चाइल्ड लाइन ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दिया कि उनके द्वारा संचालित बालिका गृह से तीन किशोरी फरार हो गई हैं। कंट्रोल रूम को सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है। जिले में असहाय एवं ऐसी बालिकाएं जिनकाे उचित संरक्षण की आवश्यकता होती है। उन्हें चाइल्ड लाइन द्वारा बाल कल्याण परिषद पेश किया जाता है एवं बाल कल्याण परिषद के निर्देश पर ऐसी बालिकाओं को बालिका गृह में रखा जाता है। 8 दिनों तक शहर के अलग-अलग पर्यटन स्थलों में 17 वर्षीय किशाेरी के साथ दुष्कर्म की घटना बाद पुलिस टीम ने पीड़िता को रणजीता स्टेडियम से बरामद कर चाइल्ड लाइन को सौंपा था एवं मामला दर्ज होने के बाद किशोरी को बाल कल्याण परिषद के समक्ष पेश किया गया था। इस मामले में पुलिस को पीड़िता के निशानदेही में घटना स्थल से कुछ चीजें जब्त करनी थी। जिसे देखते हुए बाल कल्याण परिषद ने उक्त किशोरी को बालिका गृह में रखने का निर्देश दिया था। इसी तरह मानव तस्करी की शिकार हुई एक किशाेरी को पुलिस ने दिल्ली से बरामदकर अपने साथ जशपुर लाई थी,जिसे भी बालिका गृह में रखा गया था। इन दोनों किशोरी के साथ बालिका गृह में रह रही एक अन्य किशोरी भी सोमवार की सुबह 11.45 बजे के आसपास बिना किसी को कुछ बताए बालिका गृह से निकल कर फरार हो गई। तीनों किशोरी के फरार होने की सूचना जब बालिका गृह के वार्डन को लगी तो उसने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी।

बालिका गृह से जहां से किशोरी हुई फरार।

^बालिका गृह से किशोरियों के फरार होने की सूचना कंट्रोल रूम से मिलने पर तत्काल पुलिस टीम एवं चीता स्क्वायड के जवानों को तत्काल पता तलाश के लिए रवाना कर दिया गया था, लेकिन शाम तक तीनों किशोरियों का कुछ पता नहीं चल पाया था। इंद्रनाथनायक,एसआई प्रभारीथाना प्रभारी

कंट्रोल रूम से पुलिस को सूचना मिल