बच्चों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
शहरके शासकीय नवीन आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बुनियादी शाला) के विद्यार्थियों को वहां के शिक्षकों ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत पिकनिक स्पॉट दमेरा ले जाकर प्रकृति और पर्यावरण के संबंध में कई जानकारी दी।
इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह भी दमेरा गए हुए थे। जैसे ही उन्हें पता चला कि नवीन आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी यहां आए हुए हैं। यह स्कूल 1932 का बना स्कूल है और काफी नामी चेहरे इस स्कूल से निकले हैं, तो श्री जूदेव बच्चों से मिलने पहुंच गए। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट बांटते हुए उन्हें कई जानकारियां दी और शिक्षकों का मनोबल भी बढ़ाया।