टीकाकरण को लेकर हुई मीडिया कार्यशाला
जशपुरनगर|यूनिसेफ द्वाराजशपुर में एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिले भर के मीडिया से जुड़े लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर बताया गया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को सुधारने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
जिसे जिले में टीकाकरण की स्थिति सुधारी जा सके। उन्होंने मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रीय मीडिया के 86 प्रतिशत नई स्टोरी जनजाति मुद्दों से संबंधित थे। साथ-साथ मीडिया एक विश्वनीय संदेशक की भूमिका निभा सकता है। उन्होंने बताया कि नियमित कालम और प्रोग्राम में बच्चों के स्वास्थ्य और टीकाकरण से संबंधित मुद्दों को दिखाकर या बता कर जागरूकता लाने की बात मीडिया में सक्रिय भूमिका निभा कर लोगों को जागरूक बना कर बेहतरीन पहल कर सकती है। इससे वर्तमान टीकाकरण की स्थिति में सुधार होगा।