कर्मचारी नहीं ले सकेंगे छुट्टी
जशपुरनगर| निर्वाचनतिथि कि घोषणा करने के फलस्वरूप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी अधिकारी-कर्मचारी के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अधिकारी-कर्मचारी विशेष परिस्थितियों में जिला निर्वाचन अधिकारी से पूर्व अनुमति के बाद ही अवकाश पर जा सकेंगे। सूचना दिए बिना छुट्टभ् नहीं मिलेगी सार्वजनिक अवकाश के दिनो में भी जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। ऐसा करते पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।