आचार संहिता पर सख्त निर्देश
जशपुरनगर|राज्य निर्वाचनआयोग द्वारा नगरीय निकाय चुनावों की तिथी की घोषणा के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी हिमशिखर गुप्ता ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों राजनीतिक दल के लोगों से कहा है कि जिले में आचार संहिता का पालन कड़ाई से किया जाए। श्री गुप्ता ने बैठक में बताया कि राज्य के सभी नगर पंचायत, नगर पालिका एवं नगर निगम में दो चरण में चुनाव होना है। तारीखों की घोषणा होते ही जिले में आचार संहिता प्रभावशील हो गया है। उन्होंने धार्मिक स्थलों का उपयोग प्रचार-प्रसार में नहीं करने एवं धर्म समुदाय के आधार पर मतदाताओं से अपील नहीं करने को कहा है।