भकुरा की ओर जा सकते हैं हाथी
अंबिकापुर| अठारहहाथियों का दल लंुड्रा के पास करदोनी गांव में डटा हुआ है। यह दल शनिवार रात भकुरा पहाड़ की ओर गया लेकिन तड़के फिर से वापस लौट आया। इलाके के लोग फसलों की सुरक्षा में लगे हुए हैं। हाथी ज्यादातर धान की फसल को नुकसान पहंुचा रहे हैं। जशपुर इलाके से हाथियों का दल पिछले एक सप्ताह से इलाके में विचरण कर रहा है। दो दिनों से हाथी लालमाटी गंझाडांड़ के पास नर्सरी मेें थे। इसके बाद हाथी लंुड्रा वनपरिक्षेत्र की ओर चले गए। वन विभाग के अधिकारी हाथियोें के मूवमंेट पर नजर रखे हुए हैं।
रेंजर जीबी राम ने बताया कि हाथी अपने पुराने रास्ते की ओर बढ़ सकते हैं। शनिवार रात हाथी इसी रास्ते पर भकुरा पहाड़ की ओर गए लेकिन कुछ घंटे बाद वे वापस लौट आए। हाथी भकुरा के रास्ते सिधमा होते हुए प्रतापपुर जंगल में जाने की संभावना है।