चुनावी खर्च का परीक्षण करेगा दल
जशपुरनगर| नगरीयनिकाय चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले व्यय लेखा परीक्षण के लिए व्यय लेखा दल का गठन कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। डिप्टी कलेक्टर प्रेम कुमार पटेल को दल का नोडल अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनके सहयोग के लिए जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र के स्टेनो मधुसूदन सिंह को नियुक्त किया गया है। नगरपालिका जशपुर के लिए व्यय लेखा अधिकारी लोनिवि के संभागीय लेखाधिकारी रंजीत कुमार होंगे एवं उनके सहयोग के लिए लोनिवि के लिपिक अविनाश कुमार को नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत कुनकुरी बगीचा के लिए संभागीय लेखाधिकारी राकेश कुमार रोशन एवं उनके सहयोग के लिए लिपिक तिलेश्वर यादव को नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत पत्थलगांव एवं कोबता के लिए संभागीय लेखाधिकारी देवाशीष आनंद एवं उनके सहयोग के लिए लेखापाल सोमारू राम की नियुक्ति की गई है।