- Hindi News
- बालिका संरक्षण गृह से भागीं तीन किशोरियां
बालिका संरक्षण गृह से भागीं तीन किशोरियां
चाइल्डलाइन द्वारा बालिकाओं के संरक्षण के लिए संचालित बालिका गृह से सोमवार को तीन किशोरी फरार हो गई। फरार किशोरियों में एक सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता और दूसरी दिल्ली से वापस आई मानव तस्करी की शिकार किशोरी है। किशोरियों के फरार होने की सूचना पर पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है। घटना से बालिका गृह के सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।
सोमवार की सुबह 11.45 बजे चाइल्ड लाइन ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उनके द्वारा संचालित बालिका गृह से तीन किशोरी फरार हो गई हैं। कंट्रोल रूम को सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है। 8 दिनों तक शहर के अलग-अलग पर्यटन स्थलों में 17 वर्षीय किशाेरी के साथ दुष्कर्म की घटना बाद पुलिस टीम ने पीड़िता को इसके बाद किशोरी को बालिका गृह में रखने का निर्देश दिया था। इसी तरह मानव तस्करी की शिकार हुई एक किशाेरी को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर अपने साथ जशपुर लाई थी,जिसे भी बालिका गृह में रखा गया था।
इसी बालिका गृह से भागी किशोरियां।
^बालिका गृह से किशोरियों के फरार होने की सूचना कंट्रोल रूम से मिलने पर तत्काल पुलिस टीम और चीता स्क्वायड के जवानों को खोजबीन के लिए रवाना कर दिया गया था, लेकिन शाम तक तीनों किशोरियों का कुछ पता नहीं चल पाया था। इंद्रनाथनायक,एसआई प्रभारीथाना प्रभारी
चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि तीनों किशोरियों को शहर के बेलपहाड़ की ओर देखा गया। पुलिस की टीम तीनों किशोरियों की तलाश में बेलपहाड़ गई लेकिन दिनभर पतासाजी के बाद भी कुछ पता नहीं चला।
बेलपहाड़ पर देखी गई थी किशोरियां