पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समय पर काम नहीं करने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

समय पर काम नहीं करने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला पंचायत सीईओ ने दुलदुला के जनपद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि समय पर काम नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला पंचायत सीईओ ने निरीक्षण के दौरान आधार कार्ड इंट्री, आईपीपी ई-टू इंट्री, लेबर बजट इंट्री एवं वर्क बजट इंट्री की प्रगति के विषय में संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों से जानकारी ली। जिसके बाद उन्होंने कार्यालय का भ्रमण किया और जाना कि कार्यालय में कुल कितने कंप्यूटर हैं जिसमें इंट्री का कार्य कराया जा रहा है। कार्य करने के लिए ऑपरेटरों की जो समय सीमा तय की गई है, वह क्या है और प्रतिदिन उनसे कितने शिफ्ट में कार्य लिया जा रहा है। ये सारी जानकारी उन्होंने ली। इसके बाद उन्होंने इंट्री के कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। सीईओ ने इंट्री कार्य में गति लाने के लिए कई अधिकारियों को जिम्मेदारी दी। जिसमें 6 सहायक करारोपण अधिकारी, 4 वेयर फूड इंजीनियर, 7 नव नियुक्त रोजगार सहायक, 2 सहायक ग्रेड-3, 2 लेखापाल, व 3 डाटा एंट्री आपरेटर शामिल हैं। श्री सोनी ने इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि इंट्री का कार्य समयावधि पर पूरा कर लिया जाए। अगर काम पूरा नहीं होता है, तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

खबरें और भी हैं...