पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनरेगा का मुंशी पद बना हत्या की वजह, दोनों आरोपी गिरफ्तार

मनरेगा का मुंशी पद बना हत्या की वजह, दोनों आरोपी गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनरेगा के मुंशी पद से हटा कर गांव के ही दूसरे युवक को मुंशी बना देने से पूर्व मुंशी युवक से नाराज हो गया था और वर्तमान मुंशी से बदला लेने के लिए टांगी से मारकर उसकी हत्या कर दी।रविवार को आस्ता थाना क्षेत्र के ग्राम हिर्री सरहुल जंगल में मिली अमरजीत मिंज और उसके साथी संजय तिग्गा की लाश मिली थी। जिसे टंगिया से मारकर फेंक दिया गया था।

इस संबंध में एएसपी नेहा पाण्डेय ने बताया, दो लोगों की हत्या का आरोपी दिलवर खेस्स पिता एडवर्ड खेस्स हर्री निवासी वह पहले मनरेगा में मुंशी के पद पर कार्यरत था। उसकी जगह में कुछ दिन पहले ही मृतकों में से कोई फिलहाल कार्यरत था। दिलवर की जगह किसी दूसरे को पदस्थ किए जाने की बात पर दोनों के बीच खटास उत्पन्न हो गई थी। इसी खटास को लेकर रविवार को दिलवर ने अमरजीत और संजय पर टंगिया से सिर और पीठ में वारकर उनकी हत्या कर दी। उसके इस काम में सहयोगी भी था। पुलिस ने दिलवर को धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

दूसरे की भी कर दी हत्या
मुंशी के पद को लेकर अमरजीत और दिलवर खेस का पुराना रंजिश चल रहा था। शनिवार को मृतक और आरोपी एक साथ मिर्चीपाठ बाजार गए थे। वहां से वापसी में बीच जंगल में दिलवर ने मौका देखते हुए अपने साथी अमृत लाल मिंज के साथ मिलकर अमरजीत की टांगी से वार कर हत्या कर दी थी।अमरजीत की हत्या कर देने के बाद दोनों डर गए थे कि मृतक अमरजीत का दोस्त संजय इस बात को गांव के लाेगों को बता देगा।इसी डर से दोनों ने मिलकर संजय की भी हत्या कर दी थी।

खबरें और भी हैं...