स्वरोजगार के लिए 3 को मिला मालवाहक वाहन
जशपुरनगर | कलेक्टर हिम शिखर गुप्ता ने 3 हितग्राहियों को स्वरोजगार के लिए मालवाहक वाहन की चाभी सौंपी। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति गुड्स कैरियर योजना में जिले को तीन इकाई का लक्ष्य मिला था। चयन समिति ने 3 हितग्राहियों का चयन किया। प्रत्येक इकाई की लागत 6 लाख 26 हजार रुपए है। जशपुर के ग्राम बघिमा निवासी दिनेश्वर राम ग्राम बोड़ाकछार के मुक्ति कुजूर और फरसाबहार ब्लाक के पण्डरीपानी निवासी सुरेन्द्र साय पैकरा को वाहन चाभी सौंपी गई।
जिला अंत्यावसायी सहकारी समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार हितग्राहियों के द्वारा 5 प्रतिशत मार्जिन मनी जमा की गई है।