पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो दिनों तक पड़ा रहा पल्ली पुरोहित का शव

दो दिनों तक पड़ा रहा पल्ली पुरोहित का शव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुनकुरी | जशपुर धर्मप्रांतीय मुख्यालय विशप हाऊस परिसर के ग्रामीण विकास केन्द्र की दो दिवसीय बैठक में भाग लेने आए तपकरा सुंडरू परिस के पल्ली पुरोहित फादर एरिक एक्का (58) की हार्टअटैक से मौत हो गई। लौटने की सूचना फादर ने स्थानीय प्रबंधन को नहीं दी थी, जिसके कारण उनके निवास स्थल की ओर शनिवार एवं रविवार को किसी का ध्यान नही जा पाया,अनुमान लगाया गया कि वे अपने परिस के लिए लौट गए है।

सोमवार की सुबह सूचना पाकर मौके पर कुनकुरी पुलिस ने पहुंचकर अतिथि गृह खुलवाया और मर्ग कायम कर शव विशप हाऊस को सौंपा गया, जिसके उपरांत सोमवार की सायं दिवंगत फादर एरिक एक्का का अंतिम संस्कार किया गया। घटना के संबंध में विशप के सचिव फादर प्रफुल्ल बड़ा से मिली जानकारी के अनुसार विशप हाऊस परिसर में आयोजित दो दिवसीय बैठक में भाग लेने के लिए फादर एरिक एक्का 5 फरवरी को कुनकुरी आए थे देर तक चली बैठक के कारण वे विशप हाऊस में ही रूक गए थे। दुसरे दिन की ऐच्छिक बैठक में उनके सम्मिलित न होने पर अनुमान लगाया गया कि शनिवार की बैठक में भाग न लेकर वे वापस लौट गए है। दुसरा दिन रविवार होने के कारण गेस्ट रूम की ओर ध्यान नही दिया गया था। सोमवार की प्रातः नियमित सफाई करने वाले लोगो के द्वारा दरवाजा अंदर से बंद होने तथा दुर्गन्ध आने के बारे में जानकारी दी गई। जिसके बाद फादर एरिक एक्का के सुडंरू लौटने के बारे में जानने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नही लग पाया जिसके बाद परिस में फोन लगाकर पता करने पर ज्ञात हुआ कि वे नही लौटे है।





पुरे घटनाक्रम की जानकारी स्थानीय पुलिस को देकर विशप हाऊस के अतिथिगृह को खुलवाया गया जहां अंदर से बंद कमरे में फादर एरिक एक्का को मृत अवस्था में पाया गया था।

खबरें और भी हैं...