प्रायोगिक परीक्षा हुई शुरू
जशपुरनगर | सरगुजा विश्वविद्यालय अम्बिकापुर से संबंध शासकीय विजय भूषण सिंहदेव कन्या महाविद्यालय,जशपुर में विज्ञान संकाय का प्रायोगिक परीक्षा प्रारंभ हो गई है। सरगुजा विश्वविद्यालय, अम्बिकापुर की वार्षिक परीक्षा 2 मार्च से प्रारंभ हो रही है।
इसी तारतम्य में विश्वविद्यालय ने संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्य को पत्र लिखकर बाह्म परीक्षक नियुक्त करते हुए 25 फरवरी तक पूरे प्रायोगिक परीक्षा सम्पन्न करने का निर्देश दिए है। महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष का जन्तु विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा हुई। द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की परीक्षा दो दिन में सम्पन्न होगे। वनस्पति शास्त्र की प्रायोगिक परीक्षा 13 से 17 फरवरी के बीच होगी। रसायन शास्त्र की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होगी। कला संकाय की पर्यावरण परीक्षा 16 एवं भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा 18 से 20 फरवरी के मध्य होगी। प्राचार्य डॉ. विजय रक्षित ने बताया कि विश्वविद्यालय के समय सारणी के अनुसार प्रायोगिक परीक्षा कराने का प्रयास किया जा रहे है।