पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आर्मी ग्रीन कोलकाता को हराकर सेफा में

आर्मी ग्रीन कोलकाता को हराकर सेफा में

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर | दिलीप सिंह जूदेव स्मृति ऑल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे और आखरी क्वार्टरफाइनल मुकाबले में शनिवार को कोलकाता की स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया और बैंगलुरू की आर्मी ग्रीन की मजबूत टीमों के बीच खेला गया जिसमें पिछले वर्ष के प्रतियोगिता की विजेता रही आर्मी ग्रीन बैंगलुरू की टीम ने बेहद उम्दा फुटबाल का प्रदर्शन करते हुए 3-1 से मैच जीत कर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

मैच के पहले ही हॉफ में आर्मी ग्रीन की टीम ने दो गोल कर बढत ले ली और इस दबाव से पूरे मैच में कोलकाता की टीम उबर नहीं सकी। मैच का पहला गोल आर्मी ग्रीन टीम के जर्सी न.10 बॉबी चांद सिंह ने किया। इसके बाद एक शानदार मूव पर आर्मी टीम के जर्सी न. 6 लाल रैमनिंग ने किया। दूसरे हॉफ के 15 वें मिनट में आर्मी टीम के जर्सी न. 14 पीसी लालोकीमा ने अपनी टीम के लिए तीसरा गोल दागा। मैच के आखरी क्षणों में सेल कोलकाता की टीम की ओर से जर्सी न. 9 जॉनसन कीरो ने पहला गाेल किया।

ऑल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल में हिस्सा लेते खिलाड़ी।

खबरें और भी हैं...