- Hindi News
- साहब पुलिस मत भेजो नक्सली हमें मार डालेंगे
साहब पुलिस मत भेजो नक्सली हमें मार डालेंगे
साहबहमारे गांव में पुलिस वालों को मत भेजो नहीं तो पुलिस के मुखबीर के शक में हमें नक्सली मार देंगे। यह कहानी है आरा क्षेत्र के दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने।जब से सहायक आरक्षक दंपति के हत्या के मामले में पुलिस ने 12 लोगों की गिरफ्तारी कि है तब से ग्रामीणों पर मुसीबतों का पहाड़ टूटा है। नक्सली लगातार गांव में जाकर ग्रामीणों को धमका रहे हैं।
हत्या के आरोपियों को पांच दिन के अंदर रिहा करने की मांग को लेकर लगभग 500 ग्रामीण गुरूवार को एनएच 43 जाम करने के लिए बाला छापर के सामुदायिक भवन में एकत्र हुए थे।जिन्हें पुलिस ने वहीं पर रोक लिया और घंटों समझाईश दी। जिसके बाद ग्रामीण वापस अपने गांव चले गए।ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की शाम को 15 से 16 हथियारबंद लोग उनके गांव में आए थे और रात को 7 बजे ठुठीअंबा में सभी ग्रामीणों का बैठक लिए और उन्हें चेतावनी दी कि यदि वे पांच दिनों के अंदर सभी आरोपियों की रिहाई करवाओ।ग्रामीणों को समझाने गए मौजूद पुलिस अधिकारियों को ग्रामीणों ने बताया कि नक्सलियों ने उन्हें धमकी दी है। कि यदि पांच दिनों के अंदर वे अपने गांव के लोगांे की रिहाई नहीं करवाते हैं तो उनके पूरे गांव को उड़ा देंगे।ग्रामीण डरे सहमे बालाछापर पंहुचे थे।पुलिस ने जब उन्हें कहा कि उनके गांव के तरफ सर्चिंग तेज करवाई जाएगी तो डरे हुए ग्रामीणों ने एक स्वर में पुलिस अधिकारियों को कहा कि हमें अपने हाल पर छोड़ दीजिए हमारे गांव में पुलिस भेजें नहीं तो पुलिस के मुखबिरी के शक में नक्सली मार देंगे।
उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में कभी भी नक्सली धमकते हैं और उन्हें प्रताड़ित कर उनके साथ मारपीट भी करते हैं।
समझाइश के बाद वापस लाैटे ग्रामीण
ग्रामीणोंके द्वारा चक्का जाम किए जाने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जीएस दूबे,सूबेदार संजय साहू,लोदाम चौकी प्रभारी श्री चौहान,आरा चौकी प्रभारी कोमल तिग्गा,मनोरा चौकी प्रभारी विराट विशी,एएसआई इंद्रनाथ नायक,करमु साय पैकरा,अरविंद मिश्रा पूरे दल बल के साथ बाला छापर पहुंच गए थे और ग्रामीणों को लगातार समझाईश देते रहे कि उन्हें कुछ नहीं होगा पुलिस उनके साथ है।इस पर ग्रामीणों ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से चर्चा कराने की बात कहने लगे।तब एडीशनल एसपी श्रीमती नेहा पांडेय ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के साथ चर्चा की और उन्हें बताया कि जो भी गिरफ्तारी हुई है