सीसीएम ने किया स्टेशन का दौरा
रायगढ़|शनिवार शामरायगढ़ पहुंचे रेलवे के चीफ कमर्शियल मैनेजर प्रकाश राव बदलवार ने स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपने कमर्शियल विभाग से लेकर लगभग सभी विभागों का निरीक्षण करने के बाद वे निजी कार्य से जशपुर को रवाना हो गए। गीतांजली से उनकी वापसी होगी। इसके अलावा वह एक अक्टूबर को रेलवे से सेवा मुक्त हाेने जा रहे हैं।