- Hindi News
- वार्ड आरक्षण के पहले अध्यक्ष के लिए उठापटक
वार्ड आरक्षण के पहले अध्यक्ष के लिए उठापटक
नगरीयनिकाय चुनाव के लिए वार्डों का आरक्षण 24 को होना है कोतबा नगर पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं में अभी से ही प्रत्याशी को लेकर उठापटक शुरू हो गया है।कोतबा नगर पंचायत में जहां वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों में आक्रोश दिख रहा है। ऐसे में वर्तमान अध्यक्ष का दावेदारी पर दोधारी तलवार लटक रहा है।
वहीं कई अध्यक्ष बनने की मंशा पाले नेता अपनी जमीन मजबूत कर वर्तमान अध्यक्ष के खिलाफ चल रहे विरोध को हवा देने में लगे हुए हैं।देखना यह होगा कि यहां कि नगरीय चुनाव में जिले के रणनीतिकार इस सीट को अपने हाथ से नहीं जाने देने के लिए स्वच्छ छवि के नेता को मौका दे सकते हैं। फिलहाल यहां उठा पटक का दौर जारी है।24 सितंबर के बाद इसमें और तेजी आने की संभावना है।नगर पंचायत कोतबा के अध्यक्ष पद प्रबल दावेदार प्रत्याशी माने जा रहे वर्तमान अध्यक्ष हेमवती भगत इनके पति एल्डरमेन उमाशंकर भगत को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का विरोध का सामना करना पड़ा। यहां के भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण भी इनके खिलाफ पिछले पांच वर्षों से भारी आक्रोश देखा जा रहा था। परिणाम स्वरूप मंगलवार को भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने 30 गाड़ियों में करीब 6 सौ कार्यकर्ता एक साथ सवार होकर केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय, राज्यसभा सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव सहित जिले के शीर्ष नेताओं को वर्तमान अध्यक्ष पद पर काबिज हेमवती भगत उनके पति उमाशंकर भगत के जन विरोध गलत कार्याे के लेखा इन्हे प्रत्याशी के दौर से हटाते हुए योग्य एवं स्वच्छ छवि के उम्मीदवार जयशंकर झांप को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की है। आरक्षण के बाद ही यहां की भाजपा समर्पित कार्यकर्ताओं में विरोध के स्वर तेज हो गए थे। लेकिन किसी कार्यकर्ता ने इसे सार्वजनिक होने नहीं दिया। गत 15 दिनों से यहां की राजनीति में उबाल आना शुरू हो गया था। लेकिन कार्यकर्ताओं के सब्र का बांध टूटते हुए भाजपा पार्षद सुदर्शन पटेल, रोहित साहू, राम सिंग श्रृंगार, जयशंकर झांप, कुंजराम सिदार, सहित कर्मठ कार्यकर्ता सुखसागर अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, गोविंद साहू,श्याम साहू, सनमन पैकरा, संतोष साहू, जय दयाल झांप, हेमसागर साहू, नारायण साहू, नवीन गोयल, एसी विश्वास, नवरंग बंजारा, अशोक बंजारा, घनश्याम साहू, जीवन बंजारा, लोभन बंजारा, सहित सैकडों प्रमुख भाजपा पदाधिकारी ज