- Hindi News
- जशपुरनगर|बगीचा ब्लॉकके सोनगेरसा में रोजगार गारंटी योजना में काम किए
जशपुरनगर|बगीचा ब्लॉकके सोनगेरसा में रोजगार गारंटी योजना में काम किए
जशपुरनगर|बगीचा ब्लॉकके सोनगेरसा में रोजगार गारंटी योजना में काम किए हुए मजदूरों को 10 माह की मजदूरी भुगतान नहीं हुआ है। मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचकर उन्होंने मजदूरी भुगतान की मांग की। मजदूरों ने बताया कि उन्हें बीते साल 2 फरवरी से 8 जनवरी 2014 तक की मजदूरी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि सरपंच गनेश्वरी एवं रोजगार सहायक नंदलाल राम द्वारा उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा है। मजदूरी भुगतान मांगने पर वे कहते हैं जाओ थाने में रिपोर्ट करो। मजदूरों ने बताया कि इसके लिए वे जनपद सीईओ को भी आवेदन दिए थे। पर वहां भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
रोजगार गारंटी: दस माह की नहीं मिली मजदूरी