पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वीपरों को नहीं मिला मानदेय

स्वीपरों को नहीं मिला मानदेय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर|बगीचा ब्लॉकके अंशकालीन स्वीपरों को करीब डेढ़ साल से मानदेय नहीं मिला है। जिससे चलते वे आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। मंगलवार को वहां के अंशकालीन स्वीपरों ने जशपुर पहुंचकर कलेक्टर से मानदेय दिलाने की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि उन्हें 14 मार्च 2013 से अब तक का मानदेय नहीं मिला है। ऐसे में वे कैसे अपनी और परिवार की आजीविका चलाएं, कैसे बच्चों का भरण-पोषण करें। उन्होंने बताया कि एक तो उन्हें काफी कम मानदेय मिलता है। जिसमें आज के महंगाई के दौर में गुजारा चलाना मुश्किल है।







अंशकालीन स्वीपरों ने मानदेय में बढ़ोत्तरी करने एवं अंशकालीन स्वीपरों को पूर्णकालिक करने की मांग भी कलेक्टर से की है। मानदेय दिलाने की गुहार लेकर 25 से अधिक अंशकालीन स्वीपर कलेक्टर के जनदर्शन में पहुंचे थे।