पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद आज करेंगे डेंटल यूनिट का लोकार्पण

सांसद आज करेंगे डेंटल यूनिट का लोकार्पण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दंतरोग से पीड़ित मरीजों का अब जिला अस्पताल में ही उपचार संभव हो जाएगा। इसके लिए यहां डेंटल यूनिट बनकर तैयार हो चुका है। बुधवार की सुबह 11 बजे डेंटल यूनिट लोकार्पण राज्यसभा सांसद राजा रणविजय प्रताप सिंह जूदेव करेंगे।

लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता विधायक राजशरण भगत करेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रपुर विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव, पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्णकुमार राय, नगर पालिका अध्यक्ष रजनी प्रधान, उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष ठुनी बाई, उपाध्यक्ष बड़ाईक अनूप नारायण सिंह, सुरेश राम, केदार गुप्ता, श्रीपाल जैन नरेश नंदे उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल में दंत रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. कांति प्रधान पदस्थ हैं। इसके अलावा शहर में इक्का-दुक्का निजी दंत चिकित्सक ही हैं। जिला अस्पताल में अलग से डेंटल यूनिट एवं डेंटल चेयर नहीं होने के कारण डॉ. प्रधान अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की केवल प्राथमिक जांच की कर पाते थे। पर दांतों की गंभीर बीमारियों का उपचार यहां नहीं हो पाता था।

जिसके चलते मरीजों को अधिक पैसे खर्च कर निजी क्लीनिकों में जाकर उपचार कराना पड़ता था। पर अब जिला अस्पताल में डेंटल यूनिट बन जाने से यहीं दंत रोगों के मरीजों का समुचित उपचार किया जा सकेगा।

पेइंग वार्ड का जीर्णोद्धार

इसीके साथ जिला अस्पताल में पेइंग वार्ड का भी जीर्णोद्धार किया गया है। यहां पेइंग वार्ड 2005 में बना था। पर उसका उपयोग अन्य कार्यों के लिए किया जा रहा था। कुछ कमरे गोदाम के रूप में उपयोग किए जा रहे थे। अब पेइंग वार्ड का जीर्णोद्धार कर उसे फिर से शुरू किया जाएगा। जिससे इसका लाभ यहां के लोगों को मिल सकेगा।