- Hindi News
- नगेसिया के इशारे पर हत्या करने वाले दो और गिरफ्तार
नगेसिया के इशारे पर हत्या करने वाले दो और गिरफ्तार
मंगलनगेसिया के इशारे पर हत्या करने वाले दो अौर सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी आरा चौकी क्षेत्र में ग्राम औरा पानी में एक माह के अंतराल में हुए पति प|ी के हत्या के मामले में फरार थे। चार आरोपी अभी भी फरार हैं।
औरा पानी में मुखबीर सीताराम की हत्या एवं उसके 1 माह के बाद उसकी प|ी श्रीमती राधिका की हत्या की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई थी। थाना प्रभारी जीएस दूबे ने बताया कि सीताराम की हत्या में एरिया कामांडर महेश उरांव, संदीप राम एवं दो नाबालिग शामिल थे। इस हत्याकांड में एरिया कमांडर महेश उरांव बिरसू उरांव, मालेश्वर उर्फ मालू, परमेश्वर, देवचरण, सन्नु, जलधर और एक नाबालिग शामिल थे। वारदात के बाद से बरटोली ठुठीअंबा निवासी जहलू राम और तेतरटोली निवासी दिलीप कुमार पिता लाल राम फरार थे। जिसे पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि औरापानी में मंगल नगेसिया के दस्ते के साथ मिल कर पति प|ी की हत्या करने के बाद दिलीप रायगढ़ चला गया था।जहां वह एक मोबाइल टावर लगाने वाले ठेकेदार के यहां काम कर रहा था।