- Hindi News
- गाताडीह संग्रहण केन्द्र का पूर्व फड़ प्रभारी गिरफ्तार
गाताडीह संग्रहण केन्द्र का पूर्व फड़ प्रभारी गिरफ्तार
सारंगढ़|2012 मेंगाताडीह सोसायटी में फड़ प्रभारी रहते हुए लाखों रुपए के धान घोटाला के आरोप में जशपुर कछार निवासी गोपाल आदित्य पिता फिरतू राम कोसीर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि इसी मामले के एक अन्य आरोपी शिवम चन्द्रा भी अब तक फरार है। पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण के दोनों फरार आरोपियों की खोजबीन पिछले कई माह से की जा रही थी। 2012 में उक्त दोनों ही आरोपी के खिलाफ कोसीर पुलिस थाने में धारा 420, 467, 468, 409/34में जुर्म दर्ज किया था। उसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की धरपकड़ के लिए जुट गई थी। उक्त दोनों आरोपी फरारी काट रहे थे। दो दिन पूर्व कोसीर पुलिस को मुखबिरी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गोपाल आदित्य अपने ग्राम जशपुर कछार स्थित घर में है। पुलिस ने उसके घर पहुंचकर मौके पर ही उसे दबोच लिया। इस मामले के एक अन्य आरोपी शिवम चन्द्रा भी फरार है, जिसकी खोजबीन कोसीर पुलिस कर रही है।
अन्यआरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से उठे सवाल- मामलेमें एक अन्य आरोपी शिवम चन्द्रा फरा है परंतु समय-समय पर वह सारंगढ़ आना-जाना कर रहा है अग्रिम जमानत पाने का प्रयास कर रहा है। बहुचर्चित लाखों, करोड़ों रुपए के धान घोटाले में गुड़ेली सोसायटी के अध्यक्ष विजय वसंत और कनकबीरा सोसायटी के प्रबंधक नीलकमल वैष्णव को अब तक जमानत नहीं मिल पाई है। समिति के तात्कालिन अध्यक्ष बहादुर पटेल को अग्रिम जमानत मिली है। इसके बावजूद पुलिस ने अब तक फरार आरोपियों गिरफ्तारी नहीं की है। पूर्व में गुड़ेली में हुए बारूद मामले के आरोपी एवं सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष विजय बसंत की गिरफ्तारी अब तक नहीं की गई है।