पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी तहसीलों में स्थापित होगा लोक सेवा केंद्र

सभी तहसीलों में स्थापित होगा लोक सेवा केंद्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर|लोक सेवागारंटी अधिनियम के अंतर्गत आने वाली नागरिक सेवाओं की प्रदायगी लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से की जानी है। इसके लिए जिला कार्यालय एवं जिले के सभी 8 तहसील मुख्यालयों में स्थापित किए जाने वाले वाले लोक सेवा केंद्रों के संचालन के लिए ऐसे व्यक्ति या एनजीओ को चयन किया जाना है जो लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अन्तर्गत आने वाली नियम एवं शर्ते का पालन करता हो।

इसके तहत आवेदक जिले का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। कंप्यूटर डिप्लोमा प्रमाण पत्र होना चाहिए। आवेदन पत्र पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट अथवा स्वयं के माध्यम से ही स्वीकृत किया जाएगा। प्रतिभुओं, बीमाओं, बैक गारंटियों तथा अन्य किसी भी तरीके से पर्याप्त सुरक्षा 20 हजार रुपए की अमानत राशि एवं तहसील स्तर कार्यालयों के लिए 8 हजार रुपए की अमानत राशि जमा करनी होगी। नियुक्त किया गया लोक सेवा ऑपरेटर उसके आवेदन में चिन्हित स्थान से कार्य का संचालन करेंगे। अधिसूचित नागरिक सेवा उपलब्ध कराने के लिए लोक सेवा ऑपरेटर को उसके द्वारा दी गई सेवाओं के एवज में छत्तीसगढ़ शासन (सूचना प्रौद्योगिकी) द्वारा नियत राशि सेवा प्रभार के रूप में देय होगी। लोक सेवा केंद्र में कार्य का समय सुबह 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक होगी। सप्ताह में 7 दिन खुले रहेंगे। 15 अगस्त, 26 जनवरी, दीवाली एवं कुछ स्थानीय त्योहार के दिन अवकाश रहेगा।

इसके लिए सेवा दर निर्धारित किया गया है। सेवा दर 15 रुपए प्रति आवेदन, 5 रुपए प्रति प्रिंट आउट, स्केनिंग टाइपिंग, अपलोडिंग के लिए कोई शुल्क देय नहीं होगा। साविधिक फीस प्रति आवेदन आवश्यतानुसार लोक सेवा केंद्र के संचालन के लिए आवश्यक इंटरनेट (बीएसएनएल ब्राडबैक) प्रिंट पेपर, कार्टरेज बिजली बिल इत्यादि का खर्च स्वयं करना पड़ेगा।

सत्यापन 20 को

नियुक्तलोक सेवा ऑपरेटर छत्तीसगढ़ नागरिक सेवा (इलेक्ट्रानिक गवर्नेस) नियम 2003 में विहित रीति से कार्य करेंगे। इस बात का समाधान होने पर ही लोक सेवा ऑपरेटर के अनुबंध की किसी शर्त के पालन में व्यतिक्रम किया है या जारी किन्ही निर्देशों के पालन में असफल होने पर कलेक्टर ऐसे लोक सेवा ऑपरेटर की नियुक्ति समाप्त करने के लिए सक्षम होगें। सभी आवेदकों को 20 फरवरी की सुबह 11 बजे मूल दस्तावेज के साथ बुलाया गया है।