पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रिय को देंगे रेड रोज, कपल स्टेचु, पर्स, परफ्यूम

प्रिय को देंगे रेड रोज, कपल स्टेचु, पर्स, परफ्यूम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेलेंटाइन-डेमें अब केवल एक सप्ताह रह गए हैं। इस दिन के लिए शहर की दुकानों में तरह-तरह के गिफ्ट आइटम पहुंच चुके हैं। एक-दो दिनों में इनकी बिक्री शुरू हो जाएगी। वेलेंटाइन-डे को प्रेम के इजहार का दिन माना जाता है। इस दिन लोग अपने प्रिय को रेड रोज या उपहार देकर अपनी कोमल भावनाओं को व्यक्त करते हैं। जैसे-जैसे वेलेंटाइन-डे नजदीक रहा है, लोगों में इसे लेकर उत्साह बढ़ रहा है, विशेषकर किशोरों युवाओं में इसका उत्साह अधिक रहता है। पहले जहां वेलेंटाइन-डे का क्रेज महानगरों बड़े शहरों में अधिक देखा जाता था, वहीं अब छोटे शहरों कस्बों में भी लोग वेलेंटाइन-डे मनाने लगे हैं। हालांकि अभी यहां रेस्टोरेंट या होटल संस्कृति विकसित नहीं हुई है, पर लोग इस दिन अपने प्रिय को तरह-तरह के उपहार जरूर देते हैं। -शेषपेज 16 पर

प्यारकी इसी भावना को भुनाने के लिए बाजार ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। अब वेलेंटाइन-डे में महज एक सप्ताह शेष रह गए हैं। दुकानदारों ने कई प्रकार के गिफ्ट आइटम दुकानों में मंगा लिए हैं। इन आइटमों में रेड रोज, फ्लावर बंच, स्टोन की मूर्तियां, सॉफ्ट टॉयज, पर्स, ब्रेसलेट आदि उपहार शामिल हैं। वेलेंटाइन-डे पर रेड रोज, स्टोन की कपल स्टेचू, सॉफ्ट टॉयज आदि की मांग अधिक रहती है। इसके अलावा पर्स, परफ्यूम डियोड्रेंट भी गिफ्ट के लिए पसंद किए जाते हैं। शहर के गिफ्ट स्टोर्स के संचालक िवकास महापात्रे ने बताया कि अभी वेलेंटाइन-डे के लिए उपहारों की खरीदी ने जोर नहीं पकड़ा है। अधिकांश लोग उसी दिन या एक-दो दिन पहले उपहार खरीदने दुकानों में पहुंचते हैं।

क्यों मनाते हैं वेलेंटाइन-डे

वेलेंटाइन-डेमनाने के पीछे स्पष्ट रूप से कोई एक मान्यता नहीं है, पर अधिकांश लोगों की एक मान्यता है। तीसरी शताब्दी में रोम के राजा क्लोडियस-2 थे। उन्होंने प्रजा से अपने परिवार को छोड़कर फौज में भर्ती होने को कहा, पर प्रजा ने राजा की बातों में रुचि नहीं दिखाई। इससे गुस्साकर राजा ने वहां शादी पर प्रतिबंध लगा दिया। रोम के पादरी संत वेलेंटाइन ने राजा का विरोध किया और चोरी-छिपे कई शादियां कराईं। एक दिन राजा को इसका पता चल गया और संत वेलेंटाइन पकड़े गए। उन्हें 14 फरवरी को मौत के घाट उतार दिया गया। उन्होंने प्रेम की सत्ता स्थापित करने में अपनी शहादत दे दी। तभी से उनकी याद में वेलेंटाइन-डे मनाया जाता है।

दंपती भी देते हैं गिफ्ट

वेलेंटाइन-डेकेवल किशोरों और अविवाहित युवाओं तक ही सीमित नहीं रहा। प्रेम की भावनाओं से जुड़ी होने के कारण कई दंपती भी वेलेंटाइन-डे के मौके पर एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं। लोगों का कहना है कि वैसे तो प्रेम की भावनाओं को व्यक्त करने के लिए कोई एक दिन जरूरी नहीं है, पर वेलेंटाइन-डे एक खास दिन रहता है ओर इस दिन उपहार देने का अपना अलग ही महत्व रहता है। विवाहिताएं जहां पति को शर्ट-पैंट, टी-शर्ट, पर्स, घड़ी आदि देना पसंद करती हैं। वहीं पति साड़ी, शूट, गहने आदि उपहार देना अधिक पसंद करते हैं।

खास दिन