- Hindi News
- क्वार्टर फाइनल में झारखंड इलेवन ने बीएसपी कोलकाता को हराया
क्वार्टर फाइनल में झारखंड इलेवन ने बीएसपी कोलकाता को हराया
रविवारको रणजीता स्टेडियम में दिलीप सिंह जूदेव स्मृति अखिल भारतीय गोल्डकप फुटबाल प्रतियोगिता का पहला क्वार्टर फाइनल मैच झारखंड इलेवन और बीएसपी कोलकाता के बीच खेला गया। इसमें झारखंड इलेवन ने कोलकाता को आसानी से 4-1 से पराजित कर दिया। झारखंड इलेवन ने इससे पहले अमर भारती रांची की टीम को भी एकतरफा मैच में 7-0 से हराया था।
पहला क्वार्टर फाइनल मैच की शुरुआत में तो दोनों ही टीमों ने तेज-तर्रार खेल का प्रदर्शन किया। शुरुआती दौर में कोलकाता के खिलाड़ियों ने बेहतर पास के जरिए मैच में पकड़ बनाने की कोशिश की। पर झारखंड इलेवन के खिलाड़ियों ने काउंटर अटैककर कोलकाता को रक्षात्मक खेलने पर मजबूर कर दिया।
मैच के पहले हाफ में झारखंड की टीम ने कोलकाता के गोल पोस्ट पर लगातार हमले करते हुए 3-0 की अपराजेय बढत ले ली थी। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही कोलकाता की टीम को पेनल्टी शूट मिला। इसमें कोलकाता के सुकांता बनर्जी ने शानदार गोल कर अपनी टीम की ओर से एक गोल किया। इसके बाद दूसरे हाफ में कोलकाता की टीम ने बराबरी करने की काफी कोशिश की, पर उन्हें और कामयाबी नहीं मिली।
आज का मैच- प्रतियोगिताके दूसरे क्वार्टर फाइनल में सोमवार को पिछले वर्ष की उपविजेता टीम जूनियर आर्मी लखनऊ और मोहन बागान सेल फुटबाल एकेडमी दुर्गापुर के बीच दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा।
मैच के अंत में झारखंडके फारवर्ड हरदीप सिंह ने एक और गोल दागकर अपनी टीम के जीत के अंतर को 4-1 कर दिया। पूर मैच में झारखंड इलेवन की ओर से उसके फारवर्ड खिलाडी हरदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया और उन्होंने 3 गोल मारे। उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाडी घोषित किया गया। उन्होंने उद्धाटन मैच में भी गोल की हैट्रिक लगाई थी।