संस्थागत प्रसव का प्रतिशत बढ़ा
जशपुरनगर| जिलेमें संस्थागत प्रसव का प्रतिशत बढ़ा है। बीते दिनों जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग कमेटी की हुई बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि 2011-12 मे जहां संस्थागत प्रसव 58.15 प्रतिशत था, जो वर्तमान में 73.61 प्रतिशत हो गया। कुपोषण से सामान्य पोषण के स्तर पर लाने के लिए जिले में संचालित तीन एनआरसी के माध्यम से 421 बच्चे लाभान्वित हुए हैं। सर्पदंश के मामले में 2013 में 285 मरीज भर्ती हुए थे, जिनमें से 85 व्यक्ति की मृत्यु हुई थी। वहीं 2014 में सर्पदंश के 165 मामले सामने आए, जिनमें 11 व्यक्ति की मृत्यु हुई है। पिछले साल मेडीकेटेड मच्छरदानी बांटने और जागरूकता बढ़ने के कारण मलेरिया पर प्रभावी नियंत्रण पाया गया है। वर्ष 2010 में जहां 17.99 एनवल पैरासाईट इंडेक्स थी जो कि अब घट कर 6.51 हो गई है।