मंच पर नजर आई सांस्कृतिक एकता
भास्करन्यूज | जशपुरनगर
कांसाबेलके संत जोसेफ अंग्रेजी माध्यम स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने छत्तीसगढ़ के अलावा गुजरात, ओड़िसा की संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पत्थलगांव विधायक शिवशंकर साय पैंकरा थे।
विशिष्ठ अतिथि के रूप में जशपुर कैथाेलिक धर्मप्रांत के स्कूल के निर्देशक फादर सुनील केरकेट्टा कांसाबेल के नवनिर्वाचित सरपंच रेमिस तिर्की उपस्थित थे। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ अतिथियों के दीप प्रज्जवलित कर किया। अतिथियों का स्वागत स्कूल के प्रबंधक फादर इलियस खलखो ने किया। मुख्य अतिथि श्री साय ने बच्चों की सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय की अहम भूमिका की सराहना की।
साथ ही विद्यालय की उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जशपुर धर्मप्रान्त के मिशन स्कूल के निर्देशक ने गुणवत्ता शिक्षा के लिए विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए अपनीजिम्मदारी को बखूभी निभाने को आह्वान किया। प्राचार्य ने स्कूल में होने वाली विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों द्वारा शानदार रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ी नृत्य ‘महुआ झरे, महुआ झरे’ के अलावा पंथी नाच, गुजरात का डांडिया नाच, उड़िया, छोटानागपुरी, असामी एवं रिमिक्स जैसे बेहतरीन प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया एवं नन्हें कलाकारों ने उनसे उनकी वाहवाही खूव लूटी। इस मौके पर शाला प्रबंधक फादर एडमोन बड़ा, फादर कल्याण तिर्की, बेतेल अंग्रेजी माध्यम स्कूल की प्राचार्य, तुलसी कौशिक, अनूप कश्यप अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा करीब 4 हजार दर्शक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि।
कार्यक्रम प्रस्तुत करते स्टूडेंट्स।