- Hindi News
- पहले खुद में सुधार की जरूरत, फिर दूसरों को देखें
पहले खुद में सुधार की जरूरत, फिर दूसरों को देखें
भास्करन्यूज | जशपुरनगर
अखिलविश्व गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ठ का जिला स्तरीय युवा सम्मेलन यहां के गायत्री शक्तिपीठ मंे किया गया। जिसमंे पूरे जिले के सक्रिय युवाओं एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताआंे ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रांतीय युवा चेतना शिविर, कोरबा के अनुयाज कार्यक्रम के तहत यह सम्मेलन किया गया था।
कार्यक्रम को हरिद्वार के शांतिकुंज के प्रतिनिधियांे द्वारा कोरबा मंे लिए गए संकल्पों को जिले मंे कैसे पूर्ण किया जाए, इसके लिए मार्गदर्शन एवं सुझाव दिए गए। शांतिकुंज प्रतिनिधि गजानंद साहू ने कहा कि सबसे पहले हमे अपना सुधार करने की आवश्यकता है। अपने जीवन में उपासना, स्वाध्याय, संयम एवं सेवा को पालन करते हुए आदर्श बनाना चाहिए, तब हमें परिवार निर्माण एवं समाज निर्माण के लिए आगे आना चाहिए। ज्ञात हो कि जशपुर जिले के द्वारा कोरबा मंे जो संकल्प लिए गए हैं, उसमंे श्रीराम स्मृति उपवन, बाल संस्कार शाला, हरित सरोवर, वृक्षारोपण, बाल संस्कार शाला, एक तीन दिवसीय प्रशिक्षण, नारी जागरण कार्यशाला प्रमुख हैं। जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को शांतिकुंज प्रतिनिधि राजंेद्र सिन्हा एवं गजानंद साहू के द्वारा मागदर्शन दिया गया। राजंेद्र सिन्हा ने कहा कि युवा का उल्टा वायु होता है, अर्थात युवा को वायु के समान तेज समर्थ एवं क्रियाशील बनना चाहिए।
आदर्श ग्राम के लिए 8 गांवों का चयन
आदर्शग्रामयोजना के लिए भी जशपुर जिले से 8 गांवों का चयन किया गया है। जिसे नशा मुक्त, स्वच्छ एवं संस्कारित बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा संगठन को मजबूत बनाने के लिए युवा मंडल, महिला मंडल, प्रज्ञा मंडल को ज्यादा से ज्यादा बनाने के निर्देश दिए गए। सम्मेलन मंे जिला युवा समन्वयक रवि गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि इन संकल्पांे को पूरा करने के लिए पूर्ण इच्छाशक्ति, श्रद्धा एवं समर्पण के साथ हमंे जुटना चाहिए। जिला संयोजक काशीराम श्रीवास, मुख्य ट्रस्टी एमएस पैंकरा ने भी युवाआंे को उत्साहित करते हुए संबोधित किया। कार्यक्रम मंे महिला मंडल की शकुंतला दूबे ने कहा कि इक्सवीं सदी नारी सदी है, इसलिए सभी माताओं, बहनों को आगे आकर युग निर्माण योजना मंे अपना योगदान देना चाहिए।
शिविर में उपस्थित लोग।
जिला स्तरीय युवा सम्मेलन में शांतिकुंज के प्रतिनिधि।
आयोजन