- Hindi News
- कृपाशंकर, फूलकेरिया, कल्याण, नीलू संगीता सलमा को मिला सर्टिफिकेट
कृपाशंकर, फूलकेरिया, कल्याण, नीलू संगीता सलमा को मिला सर्टिफिकेट
तृतीयचरण में नवनिर्वाचित जिला पंचायत के पांच सदस्यों के चुने जाने की घोषणा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आईआर ठाकुर ने कर दी है। पांचों निर्वाचित सदस्यों को उनके निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दे दिया गया। अंतिम चरण में पांच जिला पंचायत सदस्य के चुनाव हुए जिसमें क्षेत्र क्रमांक 1 से संगीता देवी दिवान ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत को 4835 मतो से हरा कर जीत हासील की। यहां संगीता देवी दिवान को 14183 मत मिले वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष रायमुनी भगत को 9350 मत मिले।
क्षेत्र क्रमांक 02 से पूर्व डीडीसी रीना बरला को हराकर कांग्रेस के फुलकेरिया भगत ने 1818 मतो से जीत हासिल की।यहां फुलकेरिया भगत को 13389 मत मिले वहीं रीना बरला को 11571 मत प्राप्त हुए।क्षेत्र क्रमांक 03 के कल्याण टोप्पो ने ललित मिंज को 1600 मतो से पराजीत किया। कल्याण टोप्पों को कुल 8937 मिले वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी को 7337 मत प्राप्त हुए।क्षेत्र क्रमांक 04 से सलमा भगत ने सोशन टोप्पो को 3359 मतो से पराजीत कर अपना शानदार जीत दर्ज की।यहां सलमा भगत को 15387 मत मिले वहीं सोशन टोप्पो को 12028 मत प्राप्त हुए। कुनकुरी के निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य नीलू केरकेट्टा को भी प्रमाण पत्र दिया गया।
जशपुर जनपद पंचायत के भी परिणाम रविवार को घोषित कर दिए गए हैं। इस बार मतदाताओं ने पुराने चेहरे पर विश्वास नहीं किया।शारदा प्रधान और मंगलनाथ सिंह को छोड़ कर सभी 12 चेहरे नए हैं।घोषित परिणाम के अनुसार क्षेत्र क्रमांक 01 से शारदा प्रधान,क्षेत्र क्रमांक 02 से प्रभा टोप्पो,क्षेत्र क्रमांक 03 से विशेश्वर भगत,क्षेत्र क्रमांक 04 से रंजीता मिंज,क्षेत्र क्रमांक 05 से दीपक चौहान,क्षेत्र क्रमांक 06 से विनोद कुजूर,क्षेत्र क्रमांक 07 से फुलेश्वरी जाड़ी,क्षेत्र क्रमांक 08 से सुरेश तिर्की,क्षेत्र क्रमांक 09 से शंकुतला सिंह,क्षेत्र क्रमांक 10 से प्रिती तिग्गा,क्षेत्र क्रमांक 11 से सुमित्रा भगत,क्षेत्र क्रमांक 12 से शांतिप्रिय तिर्की,क्षेत्र क्रमांक 13 से मंगरिता बाई एवं क्षेत्र क्रमांक 14 से मंगलनाथ सिंह निर्वाचीत हुए हैं।
जीते हुए जिला पंचायत सदस्य
क्षेत्र क्र. 05 का मुकाबला रहा दिलचस्प
यहक्षेत्र हमेसा से भाजपा का गढ़ माना जाता था लेकिन भाजपा के इस अभेद किले को बसपा के कृपाशंकर भगत ने ध्वस्त करते हुए शानदार जीत हासिल की यहां उन्होने भाजपा के जिलाध्यक्ष और भूतपूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष सुरेश राम भगत को 4760 मतो से पराजीत करते हुए शानदार सफलता हासिल की।उल्लेखनीय है पूर्व के कार्यकाल में जहां जिला पंचायत में 13 सदस्य भाजपा के चुने गए थे उसमें भी कृपाशंकर भगत मनोरा से जीत कर जिला पंचायत सदस्य बने थे और विपक्ष के एक मात्र सदस्य थे।इस सीट पर 6 लोगों ने अपना किस्मत अजमाया।लेकिन मुकाबला त्रीकोणी रहा।
रंजीता
शारदा प्रधान
दीपक सिंह
मंगल नाथ सिंह