पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेंटर कुनकुरी और परीक्षा दे रहे जशपुर में

सेंटर कुनकुरी और परीक्षा दे रहे जशपुर में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर | मैट्सविश्वविद्यालय रायपुर के दूरवर्ती शिक्षा के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षा आयोजित की गई। सोमवार को कलेक्टर डिप्टी कलेक्टर जितेन्द्र कुमार कुर्रे और नायब तहसीलदार कमलेश कुमार मिरी ने बालाजी भवन में फास्टेक कम्प्यूटर सोसायटी ने संचालित कम्प्यूटर सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यहां विभिन्न पाठ्यक्रमों के कुल 74 परीक्षार्थियों को सामूहिक नकल कराया जा रहा था। इतना ही नहीं फास्टेक कम्यूटर सोसायटी को मैट्स विश्वविद्यालय ने कुनकुरी में सेंटर संचालित करने की अनुमति दी। परंतु सोसायटी के संचालक आशीष सोनी कुनकुरी के बजाय जशपुर में अपने ही सेंटर में परीक्षा का संचालन कर रहे थे। केन्द्र के संचालक ने सामूहिक नकल कराना स्वीकार किया। डिप्टी कलेक्टर श्री कुर्रे ने कम्प्यूटर सेंटर को सील कर दिया गया है।