पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोलकाता ने गुवाहाटी को 2 1 से किया पराजित

कोलकाता ने गुवाहाटी को 2-1 से किया पराजित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर | दिलीप सिंह जूदेव स्मृति ऑल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के पुल-बी के मुकाबले में गुरुवार को सेल फुटबाल अकादमी कोलकाता और टॉउन क्लब गुवाहाटी असम के बीच खेला गया, जिसमें दोनों ही टीमों में तेजतर्रार और शानदार फुटबाल का प्रदर्शन किया।

उतार-चढ़ाव से भरे बेहद रोमांचक मैच में सेल फुटबाल अकादमी कोलकाता ने टॉउन क्लब गुवाहाटी असम की टीम को 2-1 से पराजित करते हुए स्पर्धा के अगले दौर में प्रवेश किया। मैच के पहले हॉफ से ही दोनों टीमों ने बेहद तेज और आकर्षक फुटबाल खेला पर पहले हाफ के निर्धारित समय में दोनों ही टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। दूसरे हाफ की शुरुआत से ही गुवाहाटी की टीम ने आपसी तालमेल से खेलते हुए कोलकाता के गोलपोस्ट पर कई आक्रमण किए। पर दूसरे हाफ के 35 वें मिनट में सेल कोलकाता के जर्सी न. 10 अमर ओराम ने शानदार हेडर से गोल कर मैदान में सनसनी पैदा कर दी और लगा कि बराबरी पर चल रहे मैच का फैसला हो गया। पर मैच के अंतिम क्षणों में गुवाहाटी की टीम के फारवर्ड खिलाडी जर्सी न. 16 वाई अंगकेश ने गुवाहाटी की ओर से शानदार गोल कर मैच को फिर बराबरी पर ला दिया।







निर्धारित समय में 1-1 से मैच बराबर होने के बाद अतिरिक्त समय दिया गया। जिसमें अंतिम समय में कोलकाता के स्ट्राइकर जर्सी न. 9 सोहैल अंजुम ने गोल दाग कर सेल फुटबाल अकादमी कोलकाताा को निर्णायक बढ़त दिला दी। और कोलकात ने 2-1 से मैच जीत लिया।

आज ग्वालियर व बैंगलुरू के बीच मैच
दिलीप सिंह जूदेव स्मृति ऑल इंडिया गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन समिति के राजेश गुप्ता और इमरान आलम ने बताया कि शुक्रवार को एनएलयूपीई ग्वालियर और एमईजी बैंगलुरू की टीमों के बीच मैच खेला जाएगा। एनएलयूपीई ग्वालियर की टीम में भारतीय फुटबाल टीम के खिलाडी स्टॉपर गौरव हिंगानी को दर्शक जशपुर के स्टेडियम में खेलते देख सकेंगे। दोनों टीमों के बीच यह मैच दोपहर 2.30 बजे से रणजीता स्टेडियम में खेला जाएगा।

खबरें और भी हैं...