चालीसा शुरू, माथे पर राख लगाकर इस्टर की तैयारियों में जुटे मसीही
जशपुरनगर | बुधवार को मसीहियों ने माथे पर राख लगाकर ईस्टर की आध्यात्मिक तैयारी शुरू कर दी। इसी के साथ ही उनका चालीसा प्रारंभ हो गया। राख बुधवार के मौके पर शहर के शांति भवन सहित जिले के सभी चर्चों में प्रार्थनाएं की गईं।
पाम सन-डे के 40 दिन पहले आने वाले बुधवार को मसीही राख बुधवार (ऐश वेडनस-डे) के रूप में मनाते हैं। इसी दिन से मसीहियों का लेंथ पीरियड प्रारंभ हो जाता है। जिसे चालीसा भी कहते हैं। बुधवार की सुबह से ही जिले के सभी पारीसों में मसीही एकत्र होने लगे थे। शहर के शांति भवन में भी करीब 4 हजार मसीही उपस्थित थे। जहां सुबह बजे धर्मगुरु ने प्रार्थना कराई। प्रार्थना और बाइबिल पाठ के दौरान ही फादर ने उपस्थित सभी के माथे पर राख का तिलक लगाया। राख का तिलक लगाकर सभी को फादर ने संदेश दिया कि पश्चाताप करो और सुसमाचार में विश्वास करो। बुधवार को सभी मसीहियों ने पूरी तरह उपवास भी रखा था। बुधवार को मसीहियों ने पूरी तरह उपवास रखा। इसके अलावा पाम सन-डे तक हर शुक्रवार को सात्विक भोजन किया जाएगा। ईस्टर के 40 दिन पहले तैयारी शुरू हो जाती है।
है। ईस्टर के ठीक पहले आने वाले रविवार को मसीही समुदाय दुखभोग रविवार के रूप में मनाते हैं। जिसे खजूर रविवार (पाम सन-डे) भी कहा जाता है। इसके बाद पुण्य शुक्रवार (गुड फ्राई-डे) को भी पूरा उपवास रखा जाएगा।