पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो घंटे तक हुई झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, ठंड बढ़ी

दो घंटे तक हुई झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, ठंड बढ़ी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंकिरा |गुरुवार की सुबह अचानक हुई बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। विशेषकर घरों की मरम्मत कर रहे ग्रामीणों को बारिश से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वे घरों के छप्पर हटाकर मरम्मत करा रहे हैं। बेमौसम आई बारिश से घरेलू सामान की सुरक्षा में जुट गए। वहीं सुबह भी बारिश के लक्षण दिखने से लोेग चिंतित दिखे, पर 10 बजे आकाश साफ होने से थोड़ी राहत महसूस किए। वहीं पिछले सप्ताह से टमाटर के भाव में वृद्धि देखी जा रही थी। 20 रुपए प्रतिकिलो की दर से बेचा जा रहा था। पर सुबह बादल छंटने के बाद टमाटर लेकर किसान घर पहुंचाकर 5 रुपए किलो में देने लगे थे।





वहीं गुरूवार को अंकिरा के साप्ताहिक बाजार में बारिश के कारण टमाटर की भरमार रही। जिससे 5 रुपए में भी खरीदने वाले नहीं मिल रहे थे। लिहाजा अनेक किसानों एवं व्यापारियों को वापस ले जाना पड़ा। हालांकि इससे किसानों को ज्यादा नुकसान नहीं होने की संभावना है। वे पहले से ही टमाटर से अच्छी-खासी कमाई कर चुके हैं। इसके बावजूद मौसम के अनुसार इसके दाम की भी उम्मीद रहती है। पर बेमौसम बारिश ने उन्हें थोड़ा निराश अवश्य किया।

चहल-पहल कल हुई
बारिश और खराब मौसम के चलते सड़कों पर भी काफी कम चहल पहल रही। काफी जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकले। बेमौसम बारिश के चलते लोग सड़कों में भी अलाव जलाते हुए देखे गए। उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनों से यहां ठंड काफी कम हो गई थी। केवल सुबह और रात में ही ठंड का अहसास हो रहा था। पर गुरूवार को अचानक बदले मौसम और बारिश के कारण एक बार फिर ठंड लौट आई है।

खबरें और भी हैं...