पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेयजल की समस्या काे लेकर मुख्यमंत्री से हुई शिकायत

पेयजल की समस्या काे लेकर मुख्यमंत्री से हुई शिकायत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के कई मोहल्लों में पेयजल की समस्या बरकरार है। यहां के तिवारी कॉलोनी, दरबारी टोली, बिजली टोली, इंद्रडीपा सहित आसपास के मोहल्लों के लोग इन दिनों पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। इन मोहल्लों में अगर पानी आता भी है, तो बमुश्किल कुछ देर के लिए ही। इससे लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे लोगों में रोष है।

पानी के लिए लोगों कई किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। घरों तक हो रही पानी की सप्लाई भी एक परिवार के लिए पर्याप्त नहीं है। पेयजल की समस्या को देखते हुए सनातन हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष वेदप्रकाश तिवारी ने नगर पालिका अध्यक्ष,नगर पालिका उपाध्यक्ष,कलेक्टर एवं सीएमअो नगर पालिका को पेयजल समस्या के संबंध में लिखित में एक शिकायत किया है और शिकायत की कापी मुख्यमंत्री,नगरीय प्रशासन मंत्री एवं प्रमुख सचिव को भी प्रेषित किया है।श्री तिवारी ने अपने शिकायत में कहा है कि जनपद पंचायत परिसर में स्थित एकमात्र पानी टंकी से तिवारी कालोनी,संगम चौक,दरबारीटोली,बिजली टोली एवं इंद्रडीपा में पेयजल की सप्लाई की जाती है।इस पानी टंकी से उक्त मोहल्लों में मात्र 10 से 15 मिनट ही पेयजल की सप्लाई हो पाती है।वहीं इस टंकी का मोटर हर 15 दिनों में जल जाता है जिसके मरम्मत के दौरान एक सप्ताह तक मोहल्लेवासियों को गंभीर पेयजल की समस्या से जूझना पड़ता है।इस टंकी को भरने के लिए जो मोटर लगाया गया है उसकी पर्याप्त क्षमता नहीं होने के कारण प्रतिदिन टंकी भी पूरा नहीं भर पाता है।

नप के कर्मचारी करते हैं लापरवाही

श्री तिवारी ने अपने शिकायत पत्र में कहा कि उक्त मोहल्लों के लिए नगर पालिका के जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई है वे इस कार्य के लिए घोर लापरवाही बरतते हैं।यदि टंकी में पानी भरने के लिए मोटर चलाया जाता है तो उसे बंद करने की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता है जिसके कारण ही बार-बार मोटर जल जाता है। यदि समय में मोटर को बंद कर दिया जाए तो मोटर जलने की शिकायत कम हो जाएगी और इस क्षेत्र के लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...