आत्मा योजना अन्तर्गत किसानों ने किया भ्रमण
जशपुरनगर | आत्मा योजना में 5 से 9 फरवरी तक विकासखंड जशपुर के 50 किसानों द्वारा अम्बिकापुर, बिलासपुर कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि महाविद्यालय का भ्रमण किया गया एवं जांजगीर मेला का अवलोकन किया गया। राज्य के अंदर भ्रमण हेतु जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शारदा प्रधान एवं उपसंचालक कृषि के द्वारा झंडी दिखाकर किसानों को रवाना किया गया था।
श्रीमती पी.बी. पैकरा कृषि विकास अधिकारी के नेतृत्व में यह कार्य किया गया।