पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मधुमक्खी पालन के लिए दिया जा रहा प्रशिक्षण

मधुमक्खी पालन के लिए दिया जा रहा प्रशिक्षण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनल बी बोर्ड भारत सरकार द्वारा ग्राम विकास समिति बारबांकी के माध्यम से जिला मुख्यालय में सात दिनों का मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण राज्यकीय ट्रेनिंग सेटी जुलीकोट उत्तराखंड के सीनियर वैज्ञानिक डॉ.एचके बोरा द्वारा यहां 25 महिलाओं को मधुमक्खी पालन के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प

्रशिक्षार्थियों को मधुमक्खी पालन,शहद निकालना,मौसमी प्रबंधन,मधुमक्खियों का देखभाल,मधुमक्खियों में होने वाली बीमारी एवं उनके दुश्मनों के संबंध में जानकारी दी जा रही है।प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण लेने वालों को इनके द्वारा आडियो और वीडियो के माध्यम से मधुमक्खीयों के संबंध में सैद्धांतिक और व्यवहारिक जानकारी दी जा रही है।डॉ.बोरा ने बताया कि आज के समय में मधुमक्खि पालन एक बहुत अच्छा व्यवसाय है और इस व्यवसाय के लिए लोगों को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है बस उन्हें मधुमक्खियों की उचित देखभाल करने की आवश्यकता होती है।मौके पर पुसा कृषि अनुसंधान केंद्र के सेवानिवृत्त कीट विभागाध्यक्ष मधुमक्खी पालन विशेषज्ञ डॉ. आरए सिंह ने प्रशिक्षुओं को व्यवहारिक एवं प्रायोगिक जानकारी देते हुए मधुमक्खी पालन के आर्थिक लाभ के साथ कृषि क्षेत्र में लाभ होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मधुमक्खी पालन बहुपयोगी है। किसानों को यह काम बेहतर ढंग से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान सामान्य खेती के साथ इस काम को भी आराम से कर सकते हैं, जिससे उन्हें दोहरा लाभ होगा। इस अवसर पर विशाल सिंह, विपुल चौधरी सहित प्रशिक्षाणार्थी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...