कैंडल जलाकर सियाचिन के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
जशपुरनगर | कुछ दिनों पूर्व सियाचिन की बर्फीली चोटी में माइनस 50 डिग्री सेल्सियस पर देश की रक्षा में तैनात 10 भारतीय सैनिकों की शहादत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, एजेंट एसोसिएशन के सदस्यों व लोगों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है। जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर के बुधवार की शाम 7 बजे शहर के बस स्टैंड विश्वकर्मा मंदिर के पास मोमबत्ती जलाकर एवं 2 मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
उल्लेखनीय है कि पर सियाचिन में अचानक हिमस्खलन होने से 25 फीट बर्फ के नीचे सेना के दस जवान दब गए थे। जिनमें से 6 शहीदों का शव मिल गया और 3 सैनिकों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं घटना के 6 दिनों के बाद 25 फीट बर्फ के अंदर दबे लांस नायक हनमनथप्पा को बाहर निकाला गया था। मौत को मात देकर जीवित बचे हनुमनथपा आखिरकार गुरूवार को दिल्ली के आरआर अस्पताल में जिंदगी की जंग हारकर शहीद हो गए। इस अवसर पर पार्षद किरणकांति सिंह, पार्षद उर्मिला भगत, जिला मीडिया सेल अध्यक्ष सूरज चौरसिया, यूथ कांग्रेस लोक सभा अध्यक्ष सहस्त्रांशु पाठक, महेश साहू, अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ खान, सुबोध विश्वकर्मा, अमन सिंह, मीडिया प्रभारी मंगल पांडेय, प्रतीक सिंह, अश्विनी चौहान, रिजवी अंसारी, आफताब खान, अंकित सिंह, नवनीत सिंह, नितेश कंसारी, अमित कुमार बाखला, जलील अंसारी, बबलू नायक, आसिफ आलम, सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र पाठक, एजेंट एसोसिएशन से रवींद्रपाठक, गोविंद प्रधान, सुदर्शन नंदे, ब्रजेश पाठक, आम नागरिकों में संजय विश्वकर्मा, संतोष सिन्हा, कु.स्नेहा, शिवनारायण, जुगल किशोर सोनी, अनिल सिंह उपस्थित थे।