पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नक्सल क्षेत्रों में लगाए जाएंगे 8 मोबाइल टावर

नक्सल क्षेत्रों में लगाए जाएंगे 8 मोबाइल टावर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जल्दही जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में संचार व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त होगी। इन क्षेत्रों में अब बीएसएनएल के मोबाइल टावर लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जशपुर जिले में 7 स्थानों का चयन भी कर लिया गया है। विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। मोबाइल टॉवर लगने का इसका सीधा फायदा नक्सल ऑपरेशन में पुलिस और फोर्स को मिलेगा। क्योंकि वनांचल में पुलिस की पैठ पहले के मुकाबले बेहतर हुई है और मेन-टु-मेन नेटवर्क भी मजबूत हुआ है। इसके अलावा आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस अन्य चिकित्सा सुविधा का लाभ भी इन क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा।जिले के आरा, सुलेशा, दन गिरी, लोदाम सहित अन्य स्थानों में ये मोबाइल टाॅवर लगाए जाएंगे। इन क्षेत्रों के कई गांव दुर्गम इलाके में बसे हैं। जहां बीएसएनएल के अलावा कई अन्य निजी कंपनियों का नेटवर्क भी नहीं रहता है। जिसके चलते इन क्षेत्रों मं बसे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही सुरक्षा बलों को भी सही समय पर नक्सल गतिविधियों की सूचना नहीं मिल पाती है। जब तक पुलिस को सूचना मिलती है, तब तक देर हो चुकी होती है। नक्सली वहां से कहीं दूसरी जगह मूव कर जाते हैं। अभी की स्थिति में कई बार ग्रामीणों को पुलिस तक सूचना पहुंचाने के लिए गांव से पुलिस के पास पहुंचना पड़ता है। इसके अलावा कहीं कोई दुर्घटना हो जाए, या गंभीर रूप से कोई बीमार हो जाए, तो समय पर एंबुलेंस के लिए 108 में भी ग्रामीण डायल नहीं कर पाते हैं। पर टॉवर लग जाने से इन समस्याओं से राहत मिल जाएगी।

संयुक्तकमान की बैठक में हुआ था निर्णय- उल्लेखनीयहै कि नक्सलियों से निपटने के लिए गठित संयुक्त कमान की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में दूरसंचार नेटवर्क का जल्द से जल्द विस्तार किया जाना चाहिए। जिससे नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने की थी। यह बैठक करीब तीन महीने पहले हुई थी। जानकारी के मुताबिक बीएसएनएल को प्रदेश में कुल 181 मोबाइल टॉवर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

दोजगह के टॉवर ठप- जिलेके ही नक्सली क्षेत्र बरगांव एवं सकरडेगा में बीएसएनएल के मोबाइल टॉवर लगे हैं। सकरडेगा में करीब 5 साल पहले टॉवर लगाया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि ये टॉवर ठप पड़े हुए हैं। कुछ खराबी आ