पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पति ने चलाया डंडा तो पत्नी ने टंगिए से किया पति पर वार

पति ने चलाया डंडा तो पत्नी ने टंगिए से किया पति पर वार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जशपुरनगर.खाना बनानेकी बात को लेकर पति प|ी के बीच विवाद होने के बाद प|ी ने अपने पति के उपर टंगिया से हमला कर घायल कर दिया।पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी प|ी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलसुंगा की है। इस संबंध में नारायणपुर थाना प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि बेलसुंगा निवासी तुला राम के घर शुक्रवार को उसका ससुर उसके घर आया हुआ था।

रात को 8 बजे तुला राम अपने घर पहुंच कर अपनी प|ी श्रीमती नीरा बाई से खाना बनाने के लिए बोला जिस पर दोनों पर विवाद शुरू हो गया।जिसके बाद तुला राम ने अपनी प|ी के उपर डंडा चला दिया जो उसके ससुर को जा कर लगा।दोनों के बीच में विवाद शांत होने के बाद तुला रात खाना खाने के बैठ गया और कुछ देर के बाद अपनी प|ी से सब्जी मांगा तो वह गुस्से में गई और घर में रखे टंगिया को उठा कर अपने पति के उपर वार कर दिया।जिससे उसके गर्दन,पीठ एवं पैर में चोट गया। पुलिस ने प|ी के खिलाफ धारा 307 का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

रात भर दर्द से तड़पता रहा

तुलाराम के घायल हो जाने के बाद ग्रामीणों ने उसके उपचार के लिए रात में कई बार 108 संजीवनी एंबुलेंस को फोन किया लेकिन 108 मौके पर नहीं पंहुची।सुबह भी ग्रामीणों ने 108 को गांव में बुलाने का प्रयास किया लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंचा। शनिवार को नारायणपुर थाना प्रभारी राजेश मरई को घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंच कर तुला राम की स्थिति को देखते हुए उन्होंने भी 108 को फोन किया।थाना प्रभारी के द्वारा फोन करने के बाद भी जब 108 नहीं पहुंचा तब श्री मरई ने रनपुर स्वास्थ्य केंद्र में फोन कर वहां से एंबुलेंस बुलावा कर तुला राम को उपचार के लिए कुनकुरी चिकित्सालय में भर्ती करवाया है।